अशोक नगर: अशोकनगर में बदला मौसम, आंधी-बारिश से मिली राहत, भीषण गर्मी के बाद तापमान में 6 डिग्री की गिरावट
अशोकनगर जिले में मई महीने के अंतिम दिनों में मौसम ने करवट ली है। शुक्रवार देर रात तेज आंधी और बारिश के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। इस बदलाव से पिछले 24 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगभग 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है मौसम में यह बदलाव कई दिनों की भीषण गर्मी के बाद आया। शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे अचानक घने बादल छा गए