बिलग्राम: शाहपुर गंगा गांव में बंद राइस मिल का शटर काटकर लाखों की चोरी, चोर 9 मोटर समेत कीमती सामान ले गए
मल्लावां थाना क्षेत्र के शाहपुर गंगा गांव में बंद पड़े एक राइस मिल को अज्ञात चोरों ने निशाना बना लिया।चोर शटर काटकर मिल में घुसे और बड़ी संख्या में मोटर समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी होने पर मालिक ने पुलिस को सूचना दी है। मल्लावां कस्बे के बड़ी बाजार निवासी जितेंद्र कुमार सोनी ने बताया कि उन्होंने कई वर्ष पहले कटरा-बिल्हौर राजमार्ग