चूरू: प्रतिभा नगर की 27 वर्षीय महिला ने पड़ोसियों पर मारपीट व अभद्रता का लगाया आरोप, एसपी से न्याय की गुहार लगाई
Churu, Churu | Apr 7, 2026 चूरू शहर के वार्ड संख्या 54 स्थित प्रतिभा नगर क्षेत्र की एक महिला ने अपने पड़ोसियों पर मारपीट और अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। युवती ने परिवाद में बताया कि उसका अपने पड़ोसियों सुमन, सुभाष, युवराज व खुशी से लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। 30 मार्च 2026 को वह अपने घर के आगे जमीन की सफाई कर रही थी।