Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री

कासगंज: किराए के कमरे में महिला का शव मिला, पुलिस फॉरेसिक, डॉग स्कॉयड पहुंची मौके पर

Kasganj, Kasganj | Jul 4, 2026

MORE NEWS

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कासगंज पुलिस अलर्ट, जिलेभर में चला विशेष चेकिंग अभियान

कासगंज, 14 अगस्त 2026। 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस अधीक्षक कासगंज ओ.पी. सिंह के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग एवं सुरक्षा अभियान चलाया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के पर्यवेक्षण तथा समस्त क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में थाना प्रभारियों ने स्थानीय अभिसूचना इकाई, डॉग स्क्वॉड एवं पीएसी बल के साथ मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त की।

इस दौरान सार्वजनिक स्थानों, प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले बाजारों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल, ढाबा-रेस्टोरेंट, धर्मशाला एवं मॉल सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की सघन चेकिंग की गई।

पुलिस टीमों ने प्रतिष्ठानों के संचालकों से संवाद कर स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पूरी सतर्कता बरतने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या सहायता की आवश्यकता होने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना देने की अपील की।

स्वतंत्रता दिवस को लेकर कासगंज पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए जिलेभर में सतर्कता बढ़ा दी है।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कासगंज पुलिस अलर्ट, जिलेभर में चला विशेष चेकिंग अभियान कासगंज, 14 अगस्त 2026। 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस अधीक्षक कासगंज ओ.पी. सिंह के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग एवं सुरक्षा अभियान चलाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के पर्यवेक्षण तथा समस्त क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में थाना प्रभारियों ने स्थानीय अभिसूचना इकाई, डॉग स्क्वॉड एवं पीएसी बल के साथ मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त की। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों, प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले बाजारों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल, ढाबा-रेस्टोरेंट, धर्मशाला एवं मॉल सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की सघन चेकिंग की गई। पुलिस टीमों ने प्रतिष्ठानों के संचालकों से संवाद कर स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पूरी सतर्कता बरतने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या सहायता की आवश्यकता होने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना देने की अपील की। स्वतंत्रता दिवस को लेकर कासगंज पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए जिलेभर में सतर्कता बढ़ा दी है।

Kasganj, Kasganj | Aug 15, 2026

कासगंज-ट्रेन की चपेट में आने से करीब डेढ़ दर्जन बकरियों की मौत।

कासगंज-ट्रेन की चपेट में आने से करीब डेढ़ दर्जन बकरियों की मौत।

Kasganj, Kasganj | Aug 15, 2026

कासगंज में मातृशक्ति की ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर

कासगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जनपद कासगंज में पहली बार महिला तिरंगा यात्रा का ऐतिहासिक आयोजन किया गया। राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ की अध्यक्षता में आयोजित यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

महिला तिरंगा यात्रा का शुभारंभ प्रभु पार्क से राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन के साथ हुआ। यात्रा प्रभु पार्क से लक्ष्मीगंज चौराहा और बारादरी होते हुए अंबेडकर पार्क पहुंची, जहां राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के साथ यात्रा का समापन हुआ।

नगर पालिका परिषद कासगंज की अध्यक्ष मीना माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ सहभागिता की। ‘भारत माता की जय’ और ‘मातृशक्ति जिंदाबाद’ के नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा।

महिला तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, एकता और महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी कासगंज के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।

कासगंज में मातृशक्ति की ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर कासगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जनपद कासगंज में पहली बार महिला तिरंगा यात्रा का ऐतिहासिक आयोजन किया गया। राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ की अध्यक्षता में आयोजित यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। महिला तिरंगा यात्रा का शुभारंभ प्रभु पार्क से राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन के साथ हुआ। यात्रा प्रभु पार्क से लक्ष्मीगंज चौराहा और बारादरी होते हुए अंबेडकर पार्क पहुंची, जहां राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के साथ यात्रा का समापन हुआ। नगर पालिका परिषद कासगंज की अध्यक्ष मीना माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ सहभागिता की। ‘भारत माता की जय’ और ‘मातृशक्ति जिंदाबाद’ के नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा। महिला तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, एकता और महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी कासगंज के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।

Kasganj, Kasganj | Aug 14, 2026

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर श्री गणेश इंटर कॉलेज में स्मृति सभा

विद्यार्थियों ने विभाजन की पीड़ा और राष्ट्रीय एकता पर रखे विचार, प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

कासगंज, 14 अगस्त 2026। ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के अंतर्गत राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना जन-जन तक पहुंचाने तथा देश के विभाजन के दौरान हुई विभीषिका और विस्थापन की पीड़ा को स्मरण करने के उद्देश्य से शुक्रवार को श्री गणेश इंटर कॉलेज में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्मृति सभा, प्रदर्शनी, संगोष्ठी, देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

विधान परिषद सदस्य रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि बच्चों को देश के इतिहास की सही जानकारी होना आवश्यक है। देश से बड़ा कुछ नहीं है। प्रत्येक भारतीय को अपनी भारतीयता पर गर्व होना चाहिए और देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रहित को सदैव सर्वोपरि रखना चाहिए।

सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि वर्ष 2021 से प्रधानमंत्री के आह्वान पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जा रहा है। देश के विभाजन के दौरान लोगों को अत्यंत पीड़ा और यातनाओं का सामना करना पड़ा। अनेक परिवार विस्थापित हुए और बड़ी संख्या में लोगों ने अपने प्राण गंवाए। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 1947 को मिली आजादी हमारे पूर्वजों के संघर्ष एवं बलिदानों का परिणाम है। स्वतंत्रता के महत्व को समझते हुए देश की एकता और भाईचारे को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि आजादी के बाद भारत का विभाजन धर्म के आधार पर हुआ, जिसके दौरान असंख्य लोगों को अत्याचार और पीड़ा का सामना करना पड़ा। विभाजन की त्रासदी हमें देश की एकता, सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारा बनाए रखने का संदेश देती है।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभाजन की पीड़ा, राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता पर अपने विचार रखे और देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीं। जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने विद्यार्थियों और अन्य प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान विभाजन के समय विस्थापन एवं बलिदान का दंश झेलने वाले नागरिकों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित लोगों ने राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य रजनीकांत माहेश्वरी, सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, जिलाधिकारी प्रणय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, श्री गणेश इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जयंत गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर श्री गणेश इंटर कॉलेज में स्मृति सभा विद्यार्थियों ने विभाजन की पीड़ा और राष्ट्रीय एकता पर रखे विचार, प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित कासगंज, 14 अगस्त 2026। ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के अंतर्गत राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना जन-जन तक पहुंचाने तथा देश के विभाजन के दौरान हुई विभीषिका और विस्थापन की पीड़ा को स्मरण करने के उद्देश्य से शुक्रवार को श्री गणेश इंटर कॉलेज में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्मृति सभा, प्रदर्शनी, संगोष्ठी, देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विधान परिषद सदस्य रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि बच्चों को देश के इतिहास की सही जानकारी होना आवश्यक है। देश से बड़ा कुछ नहीं है। प्रत्येक भारतीय को अपनी भारतीयता पर गर्व होना चाहिए और देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रहित को सदैव सर्वोपरि रखना चाहिए। सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि वर्ष 2021 से प्रधानमंत्री के आह्वान पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जा रहा है। देश के विभाजन के दौरान लोगों को अत्यंत पीड़ा और यातनाओं का सामना करना पड़ा। अनेक परिवार विस्थापित हुए और बड़ी संख्या में लोगों ने अपने प्राण गंवाए। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 1947 को मिली आजादी हमारे पूर्वजों के संघर्ष एवं बलिदानों का परिणाम है। स्वतंत्रता के महत्व को समझते हुए देश की एकता और भाईचारे को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है। भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि आजादी के बाद भारत का विभाजन धर्म के आधार पर हुआ, जिसके दौरान असंख्य लोगों को अत्याचार और पीड़ा का सामना करना पड़ा। विभाजन की त्रासदी हमें देश की एकता, सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारा बनाए रखने का संदेश देती है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभाजन की पीड़ा, राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता पर अपने विचार रखे और देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीं। जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने विद्यार्थियों और अन्य प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान विभाजन के समय विस्थापन एवं बलिदान का दंश झेलने वाले नागरिकों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित लोगों ने राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य रजनीकांत माहेश्वरी, सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, जिलाधिकारी प्रणय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, श्री गणेश इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जयंत गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Kasganj, Kasganj | Aug 14, 2026

पीएचसी अमांपुर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप राजपूत की ओर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

पीएचसी अमांपुर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप राजपूत की ओर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

Kasganj, Kasganj | Aug 14, 2026