सिसई: सुरसा गांव में विधायक के पहल से लगा नया ट्रांसफार्मर, 3 महीने से थी बिजली बाधित
Sisai, Gumla | Jan 15, 2025 सिसई प्रखंड क्षेत्र के सुरसा गांव में विगत 3 महीने से ट्रांसफर खराब होने के कारण बिजली बाधित थी।इस कारण ग्रामीणों को और छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसके बाद इस बात की सूचना ग्रामीणों ने झामुमो गुमला जिला उपाध्यक्ष शशि साहु के माध्यम से विधायक को दी। इसके विधायक के पहल से नया ट्रांसफार्मर लगाया गया जिसका उद्घाटन फीता काटकर किया गया।