सिसई: नागफेनी मेले में टीबी जागरूकता अभियान चला, धर्मगुरुओं और आमजन ने सराहा
Sisai, Gumla | Jan 14, 2025 सिसई प्रखंड क्षेत्र के सुप्रसिद्ध नागफेनी मेले में मकर संक्रांति के अवसर पर मंगलवार शाम स्वास्थ्य जागरूकता का विशेष अभियान चलाया गया। NTEP (राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम) और पिरामल स्वास्थ्य के संयुक्त प्रयास से "100 डे कैंपेन" के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अभियान में धर्मगुरुओं और आमजन को क्षय रोग (टीबी) के प्रति जागरूक किया गया।