सिमडेगा: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सिमडेगा सदर अस्पताल में विचार गोष्ठी का आयोजन
विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर सिमडेगा सदर अस्पताल के सभागार में मंगलवार को 11:30 बजे विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मौके पर सिविल सर्जन उपाधीक्षक एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अधिवक्ता उपस्थित रहे ।इस मौके पर कानूनी जानकारी एवं लोगों को स्वास्थ्य से संबंधित अपने जीवन को किस प्रकार सुरक्षित रखने आदि चीजों को लेकर जागरूक किया गया।