बक्सर: बक्सर केंद्रीय कारा से गांजे के साथ ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान गिरफ्तार, बक्सर नगर थाने में मामला दर्ज
Buxar, Buxar | Sep 1, 2025 बक्सर केंद्रीय कारा में होमगार्ड जवान गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है. जवान की गिरफ्तारी रविवार को लगभग 11:30 बजे पूर्वाहन में 25 ग्राम गांजा व खैनी के साथ पकड़ा गया है. इसको लेकर नगर थाना में रविवार को संध्या समय प्राथमिक की दर्ज कराई गई है. होमगार्ड जवान बक्सर केंद्रीय कारा में अपनी ड्यूटी पर तैनात था. जिसे ड्यूटी पर तैनाती के समय पकड़ा गया.