बक्सर: कार्यपालक सहायकों ने मांगों को लेकर रामलीला मंच पर की बैठक, मांगों पर हुई चर्चा
Buxar, Buxar | Aug 31, 2025 कार्यपालक सहायक सेवा संघ जिला इकाई बक्सर के तत्वावधान में रविवार को 4 बजे अपराह्न में रामलीला मंच पर एक आपातकालीन बैठक आयोजित किया गया. जिसमें अपनी मांगों को लेकर विशेष चर्चा की गई. बैठक की अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष दीनानाथ सिंह द्वारा एवं संचालन संघ के सचिव राजेश कुमार सिंह द्वारा किया गया.