बैरसिया: भोपाल के फंदा बाईपास पर फसल के उचित दाम को लेकर किसानों का भारी प्रदर्शन
भोपाल के फंदा बाईपास पर फसल का उचित दाम को लेकर किसानों का भारी प्रदर्शन देखने को मिला। सीहोर से आने वाले सभी वाहनों को किसानों द्वारा रोक दिया गया, जिसके चलते सड़क पर लंबा जाम लग गया और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। सोमवार दोपहर करीब 1 बजे प्रदर्शन कर रहे किसान अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं।