शाजापुर: शाजापुर मंडी में मुहूर्त के सौदे, सोयाबीन 5851.25 और प्याज 5551 रुपये प्रति क्विंटल बिकी
शाजापुर कृषि उपज मंडी में सोयाबीन की मुहूर्त की पहली बोली में मझानीया गांव के ईश्वर सिंह के सात क्विंटल सोयाबीन5851.25में अरुण भीमावद ट्रेडिंग कंपनी ने खरीदी।वहीं दूसरी बोली में टुकराना के महेश की सोयाबीन5151.25और तीसरी बोली में टुकराना के ही नवीन की सोयाबीन5721.25प्रति क्विंटल में बिकी। वही मुहूर्त के सौदों में प्याज5551 रुपये प्रति क्विंटल में बिकी ।