कुरसाकांटा: कुर्साकांटा प्रखंड में पैक्स चुनाव को लेकर अंतिम दिन दर्जनों प्रत्याशियों ने दाखिल किया अपना नामांकन पत्र
अंतिम दिन दर्जनों प्रत्याशियों ने भरा पर्चा।तृतीय चरण के पैक्स चुनाव के नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन एकल अध्यक्ष पद एवं कार्यकारिणी सदस्य पद को लेकर दर्जनों उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। निर्वाचन अधिकारी सह बीडीओ नेहा कुमारी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए पांच तथा कार्यकारिणी सदस्य पद पर 24 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है।