बक्सर: बक्सर में सदर विधायक ने कहा, 'सदन लोकतंत्र का मंदिर है, बाबा साहब अंबेडकर उसके भगवान'
Buxar, Buxar | Dec 24, 2024 मुद्दा बाबा साहब के अपमान का है। राज्यसभा में जिस प्रकार से अमित शाह ने जी ने बाबा साहब पर टिप्पणी करके पूरे देश को शर्मसार करने का काम किया है। कांग्रेस पार्टी उनके इस्तीफे पर अडिग है। उक्त बाते दोपहर 2 बजे सदर विधायक सह कांग्रेस नेता संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने कही। उन्होने कहा कि यदि सदन इस लोकतंत्र का मंदिर है तो संविधान रचयिता उसके भगवान है।