बक्सर: जिले में 2024-25 में 16 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया, 11 नियोजकों पर FIR दर्ज
Buxar, Buxar | Dec 23, 2024 डीएम अंशुल अग्रवाल ने बाल श्रम, बाल विवाह एवं समरूप विषयों पर जिला स्तरीय समितियों की संयुक्त बैठक बक्सर स्थित कार्यालय कक्ष में किया। इसकी जानकारी शाम लगभग 5 बजे जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सौरव आलोक ने दी। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि वर्ष 2024-25 में कुल 16 बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया गया है एवं संबंधित कुल 11 नियोजको पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।