बक्सर: बक्सर कोर्ट ने हत्या के दो अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई
Buxar, Buxar | Dec 23, 2024 अपर जिला व सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार राकेश की अदालत ने हत्या के मामले में अभियुक्त बबन सिंह एवं वीर बहादुर सिंह को आजीवन कारावास की सजा सोमवार को सुनाई. मामला ब्रम्हपुर थाना के चक्की गांव के जयपाल डेरा का है. पुरानी रंजिश मे अभियुक्तों ने दिनेश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी.नामजद प्राथमिकी मृतक के परिजन विनोद सिंह ने ब्रम्हपुर थाना मे दर्ज कराई गई थी.