हुज़ूर: टीटी नगर इलाके में बीटेक छात्र ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की
Huzur, Bhopal | Apr 19, 2026 भोपाल के टीटी नगर इलाके में रहने वाले बीटेक छात्र ने शनिवार रात जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों और दोस्तों ने उसे तलाश कर अस्पताल पहुंचाया, जहां रविवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार हिमांशु लोवंशी ने जहर खाने के बाद अपने दोस्त को कॉल कर इसकी जानकारी दी। उसने बताया कि वह हबीबगंज इलाके में है और घर पहुंच जाएगा।