सदर: वाराणसी में संपत्ति कर घर बैठे जमा करने के लिए शुरू हुई एआई चैटबॉट सेवा
नगर निगम वाराणसी ने संपत्ति कर भुगतान को आसान बनाने के लिए एआई आधारित व्हाट्सएप चैटबॉट सेवा शुरू की है। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने टाउनहाल में आयोजित सदन की बैठक में इसका शुभारंभ किया। वाराणसी यह सुविधा शुरू करने वाला उत्तर प्रदेश का पहला नगर निगम बन गया है