शाजापुर: जिला अस्पताल में भर्ती पनवाड़ी में हुए विवाद में घायल ने पुलिस की मौजूदगी में मारपीट का लगाया आरोप
बीते दिन पनवाड़ी में हुए दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर हुए खूनी विवाद में जिला अस्पताल में भर्ती गंभीर घायल निर्भय बंजारा ने सोमवार सुबह 10:00 करीब पुलिस की मौजूदगी में ही उसे बुरी तरह मारने पीटने का आरोप लगाया है।वहीं घायल निर्भय बंजारा ने जिला अस्पताल में सही प्रकार से इलाज नहीं मिलने का आरोप भी लगाया है।