शाजापुर: शाजापुर में रविवार को ढाई घंटे में पांच इंच बारिश, शहर दो हिस्सों में बंटा, लोग रपट पार करते हुए जान जोखिम में डाल रहे
शाजापुर में रविवार दोपहर तेज बारिश हुई। दोपहर ढाई बजे से शाम 5 बजे तक ढाई घंटे में करीब 5 इंच वर्षा दर्ज की गई। इससे सड़कों पर करीब डेढ़ फीट घुटनों तक पानी जमा हो गया।रविवार दोपहर से शाम तक हुई वर्षा सड़क पर करीब डेढ़ फीट तक पानी भर गया।तेज वर्षा के कारण शहर के मध्य से गुजरने वाली चीलर नदी उफान पर आ गई। जिससे महुपुरा रपट के ऊपर से उसका पानी बहने लगा।