शाजापुर: सलसलाई में पुराने विवाद को लेकर एक व्यक्ति के साथ की गई मारपीट, शाजापुर जिला अस्पताल में उपचार जारी
शाजापुर जिले के ग्राम सलसलाई में पुराने विवाद को लेकर एक व्यक्ति के साथ की गई मारपीट, शाजापुर जिला अस्पताल में उपचार जारी। सोमवार को दोपहर 1:बजे घायल धर्मेंद्र पिता दिलीप सिंह निवासी सलसलाई ने जानकारी देते हुए बताया कि पुराने विवाद को लेकर मेरे साथ में 10 से अधिक लोगों द्वारा मारपीट की गई, परिजनों द्वारा मुझे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।