राजगढ़: राजगढ़ कलेक्टर के प्रयास से जिला अस्पताल में मिलेगा शुद्ध पेयजल
राजगढ़ जिला अस्पताल में कलेक्टर के निर्देश पर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जिला अस्पताल परिसर में आधुनिक आरओ प्लांट की शुक्रवार को शाम 4:00 बजे करीब स्थापना की गई। इस प्लांट के माध्यम से अस्पताल भवन में स्थापित 15 वाटर कूलर में मरीज और उनके परिजनों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।