बहोरीबंद: कटनी के बहोरीबंद में दलित महिला उत्पीड़न मामले को लेकर चक्का जाम, पुलिस कार्रवाई से असंतोष
कटनी। जिले के बहोरीबंद में बुधवार को पथराड़ी पिपरिया में दलित महिला के साथ कथित जातिगत उत्पीड़न एवं मारपीट के मामले को लेकर एससी समाज और विभिन्न एससी/एसटी संगठनों के द्वारा चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मामले के आरोपी नंदकिशोर उर्फ गुड्डू को जमानत मिल जाने से समाज में भारी आक्रोश है।