इटारसी: जमानी रोड स्थित गोदाम में रखे पाइप से निकला 3 फिट लंबा कोबरा प्रजाति का सांप, सर्प मित्रों ने सुरक्षित रेस्क्यू कर छोड़ा
इटारसी में बारिश के बाद जमीन से विषैले जंतु बाहर निकलने लगे है बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे एफसीआई जमानी रोड पर स्थित एक गोदाम के बाहर रखे पाइप में 3 फीट लंबा कोबरा प्रजाति का सांप निकलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने वन विभाग की टीम और सर्प मित्र को दी मौके पर पहुंची टीम ने सांप का सफल रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया है।