बहराइच: बहराइच उत्थान ऑडिटोरियम में आयोजित पुस्तक वितरण कार्यक्रम, 100 विद्यालयों को मिलीं 107 पुस्तकें- सांसद बहराइच
बहराइच उत्थान ऑडिटोरियम में स्थानीय क्षेत्र विकास निधि के अंतर्गत पुस्तक वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद बहराइच आनंद कुमार ने दीप प्रज्वलन और माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया। कार्यक्रम से पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान 100 विद्यालयों को 107 पुस्तके दी गई।