सहारनपुर: थाना सदर बाजार पुलिस ने हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को टैगोर गार्डन से किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस अपराध नियंत्रण हेतु अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है। थाना सदर बाजार पुलिस टीम ने बुधवार शाम 5:00 बजे हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित अभियुक्त आशीष को टैगोर गार्डन से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।