मड़ियाहू: अकरा गांव में ट्रैक्टर से टकराई बाइक, युवक का पैर कटने से हुआ घायल
रामपुर थाना क्षेत्र के अकरा गांव में भदोही-मड़ियाहूं हाईवे पर हुए हादसे में बाइक सवार युवक 30 वर्षीय प्रीतेश पटेल का दाहिना पैर कट गया। जानकारी के मुताबिक युवक अपने बाइक से मड़ियाहूं जा रहा था, तभी गलत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। रोटावेटर में पैर फंसने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया.