मड़ियाहू: विजयगिरी पोखरा गांव में पूर्व प्रधान पर अज्ञात बदमाशों ने किया हमला, हालत गंभीर
रामपुर थाना क्षेत्र के विजयगिरी पोखरा गांव में पूर्व प्रधान विभूति नारायण उपाध्याय पर अज्ञात बदमाशों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना उस समय हुई जब वे अपनी दुकान पर बैठे थे। हमले में पूर्व प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।