दमयंती नगर: खजरी मोहल्ला पथराव कांड के दो आरोपियों का निकाला पैदल जुलूस, ‘अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है’ के लगवाए नारे
दमोह के खजरी मोहल्ला में जुआ खेलने का विरोध करने पर एक परिवार के घर पथराव और जानलेवा हमला करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों संदीप आठिया और भगवाचंद अहिरवार को गिरफ्तार कर उनका पैदल जुलूस निकाला। एसपी के निर्देशन में कोतवाली TI मनीष कुमार द्वारा जुलुश निकाला गया। अपराधी “अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है” के नारे लगाते नजर आए।