हरदा: हरदा से गुरु रविदास महाराज की ‘कलश वंदन यात्रा’ का शुभारंभ, 21 दिन तक जिलेभर में देगी समरसता का संदेश।
Harda, Harda | Aug 20, 2026 संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जन्म जयंती वर्ष के अवसर आज 20 अगस्त शाम 6 बजे हरदा से ‘कलश वंदन यात्रा’ का शुभारंभ हुआ। खेड़ीपुरा स्थित श्री संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद पवित्र जल से भरे कलश के साथ यात्रा को रवाना किया गया। कार्यक्रम में संत, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।