आजमगढ़ जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में सोमवार शाम को होली पर्व और रमजान माह के मद्देनजर सीओ भूपेश पांडेय ने मेंहनगर कस्बा के सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण किया । वही सीओ द्वारा मेंहनगर थानाध्यक्ष के साथ पैदल गश्त भी किया गया । वहीं सीओ भूपेश पांडेय द्वारा क्षेत्र में पुलिस द्वारा की गई सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया ।