शाहबाद: भाजपा जिलाध्यक्ष ने शाहाबाद क्षेत्र के गांवों का दौरा कर सुनी जनसमस्याएं
Shahbad, Baran | Feb 27, 2026 जानकारी शुक्रवार दोपहर 1 बजे मिली भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार ने शाहाबाद पंचायत समिति क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर समाधान के निर्देश दिए। सिकरवार ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दे रही है।