मेदिनीनगर (डालटनगंज): रजवाडीह में बैंक अधिकारी के घर में ₹20 लाख की हुई चोरी, 15 दिन से सुना पड़ा था घर
जुलाई औऱ अगस्त महीने में चोरी की कई घटनाओं के बाद सितंबर माह की शुरुआत होते ही 20 लाख की चोरी होने से सनसनी फैल गई है। चोरों ने इस बार बैंक अधिकारी के घर को निशाना बनाया। जिस वक्त घटना हुई उस समय घर पर कोई नहीं था। मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के रजवाडीह में बैंक अधिकारी वीरेंद्र पांडे के घर में चोरी हुई। 10 लाख नगद और 10 लाख रुपए के गहने चोरों ने गायब किए।