बगोदर: जीटी रोड गैडा संतरूपी सड़क दुर्घटना में मारे गए 12 लोगों को श्रद्धांजलि दी गई
बगोदर प्रखंड के जीटी रोड गैडा संतरूपी में नौ वर्ष पूर्व सरस्वती प्रतिमा विसर्जन जुलूस में सड़क दुर्घटना में मारे गए सुखदेव पंडित, संजय वर्णवाल, रामप्रसाद वर्णवाल समेत 12 लोगों को शुक्रवार दोपहर दो बजे श्रद्धांजलि दी गई। मारे गए लोगों की प्रतिमा व फोटो पर बगोदर के विधायक नागेंद्र महतो,पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह समेत उपस्थित लोगो ने श्रद्धांजलि दी।