कासगंज: ढोलना थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर मिला किशोर का अज्ञात शव, पुलिस ने शव की की शिनाख्त
मृतक की पहचान 16 वर्षीय मोहित कुमार राजपूत के रूप में हुई है, जो सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के मगधरा गांव का निवासी था। पिता की डांट से मोहित घर से निकल आया था। वहीं पुलिस ने मृतक किशोर के शव का पीएम कराकर शव परिवार को सौंप दिया है। वहीं किशोर की मौत के बाद परिवार में मातम छाया है। जानकारी रविवार दोपहर 3 बजे मिली।