पलवल सीआईए टीम ने पिछले दिनों सैटेलाइट और उसका स्ट्रक्चर सस्ते दामों पर बेचने का लालच देकर महाराष्ट्र से बुलाए दो लोगों का अपहरण कर लूट मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जिसकी जानकारी डीएसपी हैड क्वार्टर नरेंदर भड़ाना ने पत्रकारों को दी है। डीएसपी भडाना ने बताया कि इस लूट की वारदात में लगभग 10 लोग शामिल थे। जिनमें से तीन लोगों को अरेस्ट कर लिया है। जिनकी रिमांड अवधि पूर्ण होने पर आज जुडिशल जेल भेज दिया जाएगा। इनके पास से मोबाइल तथा मोबाइल की सिम और लगभग 24000 रुपए के रिकवरी हुई बताई गई है।
जानें पूरी खबर में क्या जानकारी डीएसपी ने दी है।
Palwal, Palwal | Oct 21, 2026