कोरबा: चोरी के मामले में विधि से संघर्षरत बालक सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, पूर्व के चोरी मामलों में भी थे संलिप्त
Korba, Korba | Apr 13, 2026 प्रार्थी हंसराज खाण्डे, निवासी पीपरपारा कोहड़िया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अपने परिवार सहित विवाह कार्यक्रम में बाहर गया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात आरोपियों द्वारा घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया तथा आलमारी एवं गुल्लक में रखी नगदी रकम, लगभग 35 किलो चावल, एक गैस सिलेंडर एवं स्पाइस कंपनी का होम थियेटर चोरी कर लिया गया।