तिरोड़ी: सिनेमा चौक पर शराबी युवक की अनियंत्रित बाइक, दो महिलाएं बचीं, युवक अस्पताल में भर्ती
नगर के सिनेमा चौक में गुरुवार शाम करीब साढ़े 6 बजे तेज रफ्तार और लापरवाही का नजारा देखने को मिला। नशे में धुत एक युवक की बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया, जबकि सड़क पर मौजूद दो महिलाएं बाइक की चपेट में आने से बाल-बाल बच गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुरुवार शाम सिनेमा चौक से एक बाइक तेज गति से गुजर रही थी।