Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
image
image

"ऑपरेशन ट्रैक डाउन" के तहत रेवाड़ी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी—अवैध गतिविधियों पर कड़ा प्रहार, अवैध शराब, हथियार तस्करी व वांछित अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 03 आरोपी दबोचे। रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार। हरियाणा प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) श्री अजय सिंघल के निर्देशों पर चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन ट्रैक डाउन" के तहत रेवाड़ी पुलिस ने संगीन अपराधों में शामिल व वांछित अपराधियों की धरपकड़ तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक श्री हेमेंद्र कुमार मीणा के कुशल मार्गदर्शन में जिला पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों, नशा तस्करों व गंभीर मामलों में संलिप्त बदमाशों पर शिकंजा कसने के लिए एक व्यापक रणनीति तैयार की हुई है। इस अभियान के दौरान रेवाड़ी पुलिस ने वीरवार को अवैध शराब, हथियार तस्करी व वांछित अपराधियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। अवैध हथियार तस्करी पर कार्रवाई- सीआईए कोसली ने थाना सदर रेवाड़ी में दर्ज अभियोग संख्या 208/2025 आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहे दुसरे वांछित आरोपी देवेंद्र उर्फ नाहड निवासी गांव मूंदशा जिला झज्जर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इससे पूर्व 18 दिसम्बर 2025 को उनकी टीम ने इस मामले में एक आरोपी मंजीत उर्फ पहलवान निवासी गांव खोरी को 1 अवैध देशी पिस्टल व 4 जिंदा रौंद के साथ पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपी मंजीत उर्फ पहलवान ने अपने खुलासे में बताया था कि उसे यह अवैध हथियार देवेंद्र उर्फ नाहड ने उपलब्ध करवाया था। आरोपी देवेंद्र उर्फ नाहड के खिलाफ पहले भी जिला झज्जर के थाना साल्हावास में मारपीट, हत्या व आर्म्स एक्ट के 05 मामले दर्ज हैं। शराब तस्करी पर कार्रवाई- * थाना कसौला पुलिस ने क्षेत्र से 67 अध्धे अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी मुकेश निवासी गांव आशियाकी कि टप्पा जडथल को गिरफ्तार किया है। बाइक चोरी में वांछित आरोपी दबोचा- थाना माडल टाउन पुलिस ने गत 20 मई को माडल टाउन क्षेत्र से बाइक चोरी करने के मामले में संलिप्त दुसरे मुख्य आरोपी रविन्द्र उर्फ रवि निवासी गांव भगाना जिला खैरथल तिजारा राजस्थान को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इससे पूर्व शिकायतकर्ता सुरेन्द्र कुमार निवासी गांव जैतपुर जिला कोटपुतली बहरोड़ राजस्थान की शिकायत पर दर्ज अभियोग संख्या 224/2026 थाना माडल टाउन रेवाड़ी के इस मामले में एक आरोपी कोशिंद्र को पहले ही गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई बाइक को बरामद कर लिया गया था। जिला वासियों से अपील – एसपी रेवाड़ी ने जिले के सभी गांवों के सरपंचों, पुलिस मित्रों, सामाजिक प्रतिनिधियों और जागरूक नागरिकों से विशेष अपील की है कि: अपने-अपने क्षेत्र में अवैध हथियार , नशा बेचने वालों व अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। ताकी उन पर तुरंत आवश्यक कानूनी कार्यवाही कि जा सके।

Rewari, Rewari | Aug 14, 2026

MORE NEWS

आज नारनौल में तिरंगे के सम्मान में आयोजित राष्ट्रव्यापी ‘हर घर तिरंगा यात्रा में’ कैबिनेट मंत्री आरती सिंह राव  सम्मिलित हुई तथा नसीबपुर में राव तुलाराम स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये l

आइए, तिरंगे को हर घर तक पहुंचाएं और राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन का संकल्प बनाएं।

जय हिंद! 🇮🇳 Narendra Modi J.P.Nadda Nitin Nabin Amit Shah Rao Inderjit Singh Nayab Saini Dr. Archana Gupta BJP Haryana Bharatiya Janata Party (BJP) #HarGharTiranga

आज नारनौल में तिरंगे के सम्मान में आयोजित राष्ट्रव्यापी ‘हर घर तिरंगा यात्रा में’ कैबिनेट मंत्री आरती सिंह राव सम्मिलित हुई तथा नसीबपुर में राव तुलाराम स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये l आइए, तिरंगे को हर घर तक पहुंचाएं और राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन का संकल्प बनाएं। जय हिंद! 🇮🇳 Narendra Modi J.P.Nadda Nitin Nabin Amit Shah Rao Inderjit Singh Nayab Saini Dr. Archana Gupta BJP Haryana Bharatiya Janata Party (BJP) #HarGharTiranga

Rewari, Rewari | Aug 14, 2026

तिरंगे के रंग में रंगी पीतल नगरी......
रेवाड़ी में निकली 1 किमी लंबी भव्य तिरंगा यात्रा...
'वंदे मातरम' के नारों से गूंजा शहर....
विधायक लक्ष्मण यादव के नेतृत्व में अग्रसेन चौक से मोती चौक तक उमड़ा देशभक्ति का सैलाब....
स्कूली बच्चों, जनप्रतिनिधियों और शहरवासियों ने मिलकर बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव...

तिरंगे के रंग में रंगी पीतल नगरी...... रेवाड़ी में निकली 1 किमी लंबी भव्य तिरंगा यात्रा... 'वंदे मातरम' के नारों से गूंजा शहर.... विधायक लक्ष्मण यादव के नेतृत्व में अग्रसेन चौक से मोती चौक तक उमड़ा देशभक्ति का सैलाब.... स्कूली बच्चों, जनप्रतिनिधियों और शहरवासियों ने मिलकर बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव...

Rewari, Rewari | Aug 14, 2026

थाना खोल में पुलिस-पब्लिक समन्वय बैठक आयोजित: डीएसपी ट्रैफिक श्री पवन कुमार ने क्षेत्र के मौजिज व्यक्तियों के साथ की अहम चर्चा*

नशामुक्ति, CCTV निगरानी, सड़क सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव को लेकर क्षेत्रवासियों को किया गया जागरूक

 *“कानून को हाथ में लेने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, बेझिझक डायल-112 पर दें सूचना: पुलिस”* 

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के दिशा निर्देशानुसार जिले में अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा पुलिस-पब्लिक तालमेल को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से डीएसपी ट्रैफिक श्री पवन कुमार की अध्यक्षता में थाना खोल परिसर में एक विशेष समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रबंधक थाना खोल इंस्पेक्टर गजराज सिंह भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में क्षेत्र के मौजिज व्यक्तियों, ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों एवं युवाओं ने भाग लिया।
डीएसपी ट्रैफिक श्री पवन कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि एक सुरक्षित समाज के निर्माण के लिए पुलिस और आम जनता का परस्पर सहयोग अनिवार्य है। उन्होंने उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों के समक्ष विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की और समाजहित में सहयोग की अपील की।
 *बैठक के प्रमुख निर्देश एवं महत्वपूर्ण जन-सूचनाएं:* 
 *1. नशामुक्त समाज का संकल्प:* 
डीएसपी महोदय ने स्पष्ट किया कि नशा बेचने वाले अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ पर आधारित है। ग्रामीण क्षेत्रों में यदि कोई व्यक्ति मादक पदार्थों की तस्करी या अवैध शराब के कारोबार में लिप्त पाया जाता है, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।
 *2. ‘तीसरी आंख’ (CCTV) की निगरानी:* 
अपराधों की रोकथाम और अपराधियों की पहचान के लिए सभी व्यापारियों, ग्राम पंचायतों और मकान मालिकों से अपील की गई कि वे मुख्य चौराहों, गलियों तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बाहर उच्च गुणवत्ता वाले CCTV कैमरे अवश्य लगवाएं और कैमरों का रुख सड़क की ओर रखें।
 *3. यातायात नियमों की कड़ाई से पालना:* 
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट, चारपहिया चालकों को सीट बेल्ट लगाने तथा ओवरस्पीडिंग न करने की सख्त हिदायत दी गई। साथ ही, अभिभावकों से अपील की गई कि वे नाबालिग बच्चों को किसी भी परिस्थिति में वाहन न सौंपें।
 *4. साइबर अपराध से बचाव (विशेष जन-सूचना):* 
डिजिटल ठगी से बचने के लिए नागरिकों को जागरूक किया गया कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ अपना बैंक OTP, पासवर्ड, या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। साइबर धोखाधड़ी होने पर अविलंब हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।
 *5. किरायेदार व नौकर सत्यापन (Tenant Verification):* 
मकान मालिकों और दुकानदारों से अनुरोध किया गया कि वे अपने यहाँ किसी भी किरायेदार, नौकर या बाहरी व्यक्ति को रखने से पूर्व उनका पुलिस सत्यापन (Verification) अनिवार्य रूप से करवाएं।
 *6. अफवाहों से दूरी व कानून व्यवस्था:* 
सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक खबरों और अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी विवाद की स्थिति में कानून को हाथ में लेने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचित करें।
“हरियाणा पुलिस आपकी सेवा और सुरक्षा के लिए 24 घंटे तत्पर है। यदि कोई भी व्यक्ति असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त दिखे या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करे, तो बिना किसी भय या संकोच के तुरंत ‘डायल-112’ पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गुप्त रखी जाएगी।”

 *बैठक के अंत में थाना प्रबंधक इंस्पेक्टर गजराज सिंह ने सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि जनता की शिकायतों व समस्याओं पर थाना स्तर पर त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।*

थाना खोल में पुलिस-पब्लिक समन्वय बैठक आयोजित: डीएसपी ट्रैफिक श्री पवन कुमार ने क्षेत्र के मौजिज व्यक्तियों के साथ की अहम चर्चा* नशामुक्ति, CCTV निगरानी, सड़क सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव को लेकर क्षेत्रवासियों को किया गया जागरूक *“कानून को हाथ में लेने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, बेझिझक डायल-112 पर दें सूचना: पुलिस”* पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के दिशा निर्देशानुसार जिले में अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा पुलिस-पब्लिक तालमेल को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से डीएसपी ट्रैफिक श्री पवन कुमार की अध्यक्षता में थाना खोल परिसर में एक विशेष समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रबंधक थाना खोल इंस्पेक्टर गजराज सिंह भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में क्षेत्र के मौजिज व्यक्तियों, ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों एवं युवाओं ने भाग लिया। डीएसपी ट्रैफिक श्री पवन कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि एक सुरक्षित समाज के निर्माण के लिए पुलिस और आम जनता का परस्पर सहयोग अनिवार्य है। उन्होंने उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों के समक्ष विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की और समाजहित में सहयोग की अपील की। *बैठक के प्रमुख निर्देश एवं महत्वपूर्ण जन-सूचनाएं:* *1. नशामुक्त समाज का संकल्प:* डीएसपी महोदय ने स्पष्ट किया कि नशा बेचने वाले अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ पर आधारित है। ग्रामीण क्षेत्रों में यदि कोई व्यक्ति मादक पदार्थों की तस्करी या अवैध शराब के कारोबार में लिप्त पाया जाता है, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। *2. ‘तीसरी आंख’ (CCTV) की निगरानी:* अपराधों की रोकथाम और अपराधियों की पहचान के लिए सभी व्यापारियों, ग्राम पंचायतों और मकान मालिकों से अपील की गई कि वे मुख्य चौराहों, गलियों तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बाहर उच्च गुणवत्ता वाले CCTV कैमरे अवश्य लगवाएं और कैमरों का रुख सड़क की ओर रखें। *3. यातायात नियमों की कड़ाई से पालना:* सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट, चारपहिया चालकों को सीट बेल्ट लगाने तथा ओवरस्पीडिंग न करने की सख्त हिदायत दी गई। साथ ही, अभिभावकों से अपील की गई कि वे नाबालिग बच्चों को किसी भी परिस्थिति में वाहन न सौंपें। *4. साइबर अपराध से बचाव (विशेष जन-सूचना):* डिजिटल ठगी से बचने के लिए नागरिकों को जागरूक किया गया कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ अपना बैंक OTP, पासवर्ड, या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। साइबर धोखाधड़ी होने पर अविलंब हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। *5. किरायेदार व नौकर सत्यापन (Tenant Verification):* मकान मालिकों और दुकानदारों से अनुरोध किया गया कि वे अपने यहाँ किसी भी किरायेदार, नौकर या बाहरी व्यक्ति को रखने से पूर्व उनका पुलिस सत्यापन (Verification) अनिवार्य रूप से करवाएं। *6. अफवाहों से दूरी व कानून व्यवस्था:* सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक खबरों और अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी विवाद की स्थिति में कानून को हाथ में लेने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचित करें। “हरियाणा पुलिस आपकी सेवा और सुरक्षा के लिए 24 घंटे तत्पर है। यदि कोई भी व्यक्ति असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त दिखे या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करे, तो बिना किसी भय या संकोच के तुरंत ‘डायल-112’ पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गुप्त रखी जाएगी।” *बैठक के अंत में थाना प्रबंधक इंस्पेक्टर गजराज सिंह ने सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि जनता की शिकायतों व समस्याओं पर थाना स्तर पर त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।*

Rewari, Rewari | Aug 14, 2026

शहर को आवारा पशुओं से मुक्त करने के लिए जिला नगर आयुक्त का सख्त रुख

पशुपालन विभाग व एजेंसी को भी दिए गए कड़े निर्देश

शहर में आवारा पशुओं (Stray Cattle) की वजह से पैदा हो रही समस्याओं और हाल ही में हुए दर्दनाक हादसों को बेहद गंभीरता से लेते हुए जिला नगर आयुक्त, रेवाड़ी प्रदीप अहलावत द्वारा उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई गई। इस बैठक में मुख्य सफाई निरीक्षक, पशुपालन विभाग के उप निदेशक तथा संबंधित एजेंसी/फार्म के प्रतिनिधि विशेष रूप से मौजूद रहे। 

बैठक के दौरान शहर की सड़कों पर पशुओं के जमावड़े को लेकर जिला नगर आयुक्त ने कड़ा संज्ञान लिया। कार्य में लापरवाही और ढिलाई बरतने पर उन्होंने मुख्य सफाई निरीक्षक को फटकार लगाई और चेतावनी दी कि शहर की किसी भी सड़क या सार्वजनिक स्थान पर आवारा पशु घूमते हुए नजर नहीं आने चाहिए। 
*बैठक के प्रमुख बिंदु एवं निर्देश:*
 04 महीनों का ब्योरा तलब: जिला नगर आयुक्त ने सीएसआई से पिछले 04 महीनों की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है, जिसमें यह बताना होगा कि इस दौरान किस गौशाला में कितने आवारा पशु/गायें भेजी गई हैं। 
जुर्माना भरकर छुड़ाए गए पशुओं का हिसाब: आयुक्त ने यह भी रिपोर्ट मांगी है कि पकड़े गए पशुओं में से ऐसे कौन-कौन से मालिक हैं जिन्होंने जुर्माना (फीस) भरकर अपने पशु छुड़वाए हैं, उनकी सूची प्रस्तुत की जाए। एजेंसी से पशुओं की श्रेणीवार रिपोर्ट: संबंधित एजेंसी/फार्म को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे पिछले 04 महीनों का पूरा डेटा प्रस्तुत करें कि उन्होंने कुल कितने नंदी (सांड), कितनी गायें और कितने छोटे बछड़े/बछड़ियों को पकड़ा है।
 पशु स्वास्थ्य व बीमारियों पर चर्चा: बैठक में मौजूद पशुपालन विभाग के उप निदेशक के साथ आवारा व बेसहारा पशुओं को होने वाली विभिन्न बीमारियों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा उनके स्वास्थ्य व टीकाकरण का ब्योरा लिया गया। 
हादसे पर कार्रवाई के सख्त आदेश: हाल ही में आवारा पशुओं के कारण हुए दुखद हादसे में 02 नागरिकों की जान जाने की घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए जिला नगर आयुक्त ने कार्यकारी अधिकारी को नियमानुसार त्वरित व सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 
जिला नगर आयुक्त, रेवाड़ी ने कहा कि शहरवासियों की जान-माल की सुरक्षा हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। आवारा पशुओं को पकड़ने के अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
-----

शहर को आवारा पशुओं से मुक्त करने के लिए जिला नगर आयुक्त का सख्त रुख पशुपालन विभाग व एजेंसी को भी दिए गए कड़े निर्देश शहर में आवारा पशुओं (Stray Cattle) की वजह से पैदा हो रही समस्याओं और हाल ही में हुए दर्दनाक हादसों को बेहद गंभीरता से लेते हुए जिला नगर आयुक्त, रेवाड़ी प्रदीप अहलावत द्वारा उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई गई। इस बैठक में मुख्य सफाई निरीक्षक, पशुपालन विभाग के उप निदेशक तथा संबंधित एजेंसी/फार्म के प्रतिनिधि विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक के दौरान शहर की सड़कों पर पशुओं के जमावड़े को लेकर जिला नगर आयुक्त ने कड़ा संज्ञान लिया। कार्य में लापरवाही और ढिलाई बरतने पर उन्होंने मुख्य सफाई निरीक्षक को फटकार लगाई और चेतावनी दी कि शहर की किसी भी सड़क या सार्वजनिक स्थान पर आवारा पशु घूमते हुए नजर नहीं आने चाहिए। *बैठक के प्रमुख बिंदु एवं निर्देश:* 04 महीनों का ब्योरा तलब: जिला नगर आयुक्त ने सीएसआई से पिछले 04 महीनों की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है, जिसमें यह बताना होगा कि इस दौरान किस गौशाला में कितने आवारा पशु/गायें भेजी गई हैं। जुर्माना भरकर छुड़ाए गए पशुओं का हिसाब: आयुक्त ने यह भी रिपोर्ट मांगी है कि पकड़े गए पशुओं में से ऐसे कौन-कौन से मालिक हैं जिन्होंने जुर्माना (फीस) भरकर अपने पशु छुड़वाए हैं, उनकी सूची प्रस्तुत की जाए। एजेंसी से पशुओं की श्रेणीवार रिपोर्ट: संबंधित एजेंसी/फार्म को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे पिछले 04 महीनों का पूरा डेटा प्रस्तुत करें कि उन्होंने कुल कितने नंदी (सांड), कितनी गायें और कितने छोटे बछड़े/बछड़ियों को पकड़ा है। पशु स्वास्थ्य व बीमारियों पर चर्चा: बैठक में मौजूद पशुपालन विभाग के उप निदेशक के साथ आवारा व बेसहारा पशुओं को होने वाली विभिन्न बीमारियों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा उनके स्वास्थ्य व टीकाकरण का ब्योरा लिया गया। हादसे पर कार्रवाई के सख्त आदेश: हाल ही में आवारा पशुओं के कारण हुए दुखद हादसे में 02 नागरिकों की जान जाने की घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए जिला नगर आयुक्त ने कार्यकारी अधिकारी को नियमानुसार त्वरित व सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिला नगर आयुक्त, रेवाड़ी ने कहा कि शहरवासियों की जान-माल की सुरक्षा हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। आवारा पशुओं को पकड़ने के अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। -----

Rewari, Rewari | Aug 14, 2026

"ऑपरेशन ट्रैक डाउन" के तहत रेवाड़ी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी—अवैध गतिविधियों पर कड़ा प्रहार, अवैध शराब, हथियार तस्करी व वांछित अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 03 आरोपी दबोचे। रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार। हरियाणा प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) श्री अजय सिंघल के निर्देशों पर चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन ट्रैक डाउन" के तहत रेवाड़ी पुलिस ने संगीन अपराधों में शामिल व वांछित अपराधियों की धरपकड़ तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक श्री हेमेंद्र कुमार मीणा के कुशल मार्गदर्शन में जिला पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों, नशा तस्करों व गंभीर मामलों में संलिप्त बदमाशों पर शिकंजा कसने के लिए एक व्यापक रणनीति तैयार की हुई है। इस अभियान के दौरान रेवाड़ी पुलिस ने वीरवार को अवैध शराब, हथियार तस्करी व वांछित अपराधियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। अवैध हथियार तस्करी पर कार्रवाई- सीआईए कोसली ने थाना सदर रेवाड़ी में दर्ज अभियोग संख्या 208/2025 आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहे दुसरे वांछित आरोपी देवेंद्र उर्फ नाहड निवासी गांव मूंदशा जिला झज्जर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इससे पूर्व 18 दिसम्बर 2025 को उनकी टीम ने इस मामले में एक आरोपी मंजीत उर्फ पहलवान निवासी गांव खोरी को 1 अवैध देशी पिस्टल व 4 जिंदा रौंद के साथ पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपी मंजीत उर्फ पहलवान ने अपने खुलासे में बताया था कि उसे यह अवैध हथियार देवेंद्र उर्फ नाहड ने उपलब्ध करवाया था। आरोपी देवेंद्र उर्फ नाहड के खिलाफ पहले भी जिला झज्जर के थाना साल्हावास में मारपीट, हत्या व आर्म्स एक्ट के 05 मामले दर्ज हैं। शराब तस्करी पर कार्रवाई- * थाना कसौला पुलिस ने क्षेत्र से 67 अध्धे अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी मुकेश निवासी गांव आशियाकी कि टप्पा जडथल को गिरफ्तार किया है। बाइक चोरी में वांछित आरोपी दबोचा- थाना माडल टाउन पुलिस ने गत 20 मई को माडल टाउन क्षेत्र से बाइक चोरी करने के मामले में संलिप्त दुसरे मुख्य आरोपी रविन्द्र उर्फ रवि निवासी गांव भगाना जिला खैरथल तिजारा राजस्थान को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इससे पूर्व शिकायतकर्ता सुरेन्द्र कुमार निवासी गांव जैतपुर जिला कोटपुतली बहरोड़ राजस्थान की शिकायत पर दर्ज अभियोग संख्या 224/2026 थाना माडल टाउन रेवाड़ी के इस मामले में एक आरोपी कोशिंद्र को पहले ही गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई बाइक को बरामद कर लिया गया था। जिला वासियों से अपील – एसपी रेवाड़ी ने जिले के सभी गांवों के सरपंचों, पुलिस मित्रों, सामाजिक प्रतिनिधियों और जागरूक नागरिकों से विशेष अपील की है कि: अपने-अपने क्षेत्र में अवैध हथियार , नशा बेचने वालों व अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। ताकी उन पर तुरंत आवश्यक कानूनी कार्यवाही कि जा सके। - Rewari News