अम्बाला: शहीद शुभकरण की अस्थि कलश यात्रा के दौरान पुलिस द्वारा किसानों का पीछा करने पर किसान नेता की सरकार को चेतावनी
Ambala, Ambala | Mar 28, 2024 खनौरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए युवा किसान शुभकरण की अस्थि कलश यात्रा निकाली जा रही है। इस दौरान पुलिस किसान नेताओं का पीछा कर परेशान कर रही है। जिसे लेकर भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरजीत सिंह मोहड़ी ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि सरकार ऐसा कुछ न करे, जिससे की टकराव की स्थिति पैदा हो।