अम्बाला: बस स्टैंड के पास अंबा मार्केट में नगर निगम व पुलिस की टीमों ने की कार्रवाई, पार्क में बनी अवैध झुग्गी-झोपड़ियों को हटाया
Ambala, Ambala | Mar 28, 2024 अंबाला शहर के बस स्टैंड के पास स्थित अंबा मार्केट में नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीमों ने अवैध अतिक्रमण के ख़िलाफ कार्रवाई की। टीमों ने पार्क में बनी झुग्गी-झोपड़ियों को हटवाने के साथ-साथ सड़कों पर किये हुए अवैध अतिक्रमण को भी हटाया। इस दौरान कई लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए रविवार तक का समय भी दिया है।