अम्बाला: रतनगढ़ में एक्टिवा सवार मां बेटे को तेज गति बाइक चालक ने मारी टक्कर
Ambala, Ambala | Mar 28, 2024 रतनगढ़ में एक तेज गति बाइक चालक ने एक्टिवा सवार मां बेटे को पीछे से टक्कर दे मारी। जिसकी वजह से मां बेटा घायल हो गए, वहीं आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया। घायल महिला बेटे को लेकर शहर के सिविल अस्पताल पहुंची है। जहां उसने बताया कि वह आरोपी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करने के लिए शिकायत दर्ज करवाएगी।