अम्बाला: अवैध हथियार रखने के मामले में सीआईए 2 ने गिरफ्तार किया दूसरा आरोपी
Ambala, Ambala | Mar 28, 2024 अंबाला की सीआईए 2 ने 14 मार्च को आरोपी अमन को अवैध हथियार रखने के मामले में गिरफ्तार किया था। इस मामले में अब सीआईए 2 की टीम ने दूसरे आरोपी वीरेंद्र को अंबाला छावनी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का मेडिकल करवाने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे अब न्यायिक हिरासत में भेज दिया है