हमीरपुर: बांकी गांव में पिता ने ट्रैक्टर चढ़ाकर पुत्र को मारने का आरोप लगाया, पिता की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी
बुधवार को क्षेत्र के ग्राम बांकी में ट्रैक्टर को बैक करते समय ट्राली की चपेट में आकर मरे युवक के प्रकरण में गुरुवार को नया मोड़ आ गया। मृतक के पिता ने चालक पर ट्रैक्टर चढ़ा कर मारने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर सौंपी है। उधर पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव गांव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शाम को युवक का गांव में अंतिम संस्कार किया गया। बुधवार को दोपहर कर