कौंच: लाडूपुरा गांव में समतलीकरण कार्य में फर्जी भुगतान का आरोप, ग्रामीणों ने समाधान दिवस में की शिकायत
Konch, Jalaun | Jun 20, 2026 कोंच तहसील परिसर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में ग्राम लाडूपुरा निवासी दिनेश पुत्र रामचरण ने ग्राम पंचायत में समतलीकरण कार्य के नाम पर फर्जी भुगतान किए जाने की शनिवार दोपहर 1:30 बजे शिकायत दर्ज कराई। प्रार्थी का आरोप है कि वर्ष 2023-24 में उसके खेत पर समतलीकरण कार्य दिखाकर करीब 1.28 लाख रुपये का भुगतान करा लिया गया, जबकि मौके पर कोई कार्य नहीं हुआ।