बरकागाँव: गोसाई बलिया निवासी आजसू नेता सुरेश गिरी का हुआ निधन, शोकसभा में विधायक रोशन लाल चौधरी हुए शामिल
आजसू पार्टी के वरिष्ठ नेता सह केंद्रीय सदस्य गोसाई बलिया निवासी 65 वर्षीय सुरेश गिरी की आकस्मिक निधन रविवार को सुबह हो गई। वे पिछले कई वर्षों से मधुमेह बीमारी से ग्रसित थे। गोसाई बलिया श्मशान घाट में अंतिम संस्कार की गई एवं शोकसभा का आयोजन किया गया। जिसका मुखग्नि पुत्र अरविंद गिरी ने दी। बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी अंतिम संस्कार में शामिल हुए।