बरकागाँव: बड़कागांव वन विभाग ने वन क्षेत्र में 22 अवैध कोयला खदानों पर की कार्रवाई, डोजरिंग की गई
हजारीबाग डीएफओ के निर्देशानुसार हजारीबाग पश्चिमी वन प्रमंडल के सहायक संरक्षक अविनाश कुमार परमार के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। बड़कागांव वन क्षेत्र अंतर्गत सेहदा तिलैया चपरी में 11, राउत पारा अंतर्गत बेलवा टोंगरी में 3 और, अंबा झरना में 2, रुद्दी अंतर्गत दोबघटवा और गोंदलपुरा में 6 अवैध कोयला खदानों को डोजरिंग कर बंद किया गया।