बरकागाँव: जुगरा गांव के पास जंगल में लापता महिला का शव मिला, मृतका की मां ने थाने में दी शिकायत
बीते 28 दिसंबर को जुगरा गाँव से लापता 28 वर्षीय महिला किरण देवी की लाश शनिवार को 11:00 बजे जुगरा गाँव से सटे जंगल से मिला। घटना की जानकारी मिलते हीं डाड़ी कलां थाना प्रभारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हज़ारीबाग भेज दिया। शव मिलने के बाद मृतिका की माँ ने अपने दामाद अजय साव पर हत्या करने का आरोप लगाई है।