बरकागाँव: केऔसुब इकाई एनटीपीसी सीएमपी ने 100 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए
प्रखंड में कपकपाती ठंड को देखते हुए केऔसुब इकाई एनटीपीसी सीएमपी हजारीबाग के द्वारा चेपाकला पंचायत के पनदवांटांड़ गांव में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। कुल 100 कंबल वितरण किया गया। कंबल वितरण एनटीपीसी सीएमपी हजारीबाग के इकाई प्रभारी उप कमांडेंट सुरेश गोगुलोथू एवं इकाई संरक्षिका अध्यक्ष निहारिका चेपाकला पंचायत के मुखिया अनिकेत नायक ।