औरैया: सांप के काटने के मामले में अस्पताल के डॉक्टर अवधेश ने लोगों से की अपील, कहा- मरीज को चलने न दें
बारिश के मौसम में सांप काटने की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। इस पर औरैया के 50 सैया अस्पताल के चिकित्सक अवधेश ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिस व्यक्ति को सांप काट ले तो उसे लिटा दें और उसे चलने न दे। चलने से सांप का जहर तेजी से बढ़ता है और उसे तत्काल अस्पताल लाएं जिससे उसका उपचार किया जा सके।