हरदा: टिमरनी विकासखंड के अबगांवखुर्द, सोनखेड़ी और गोंदागांवकला में स्कूलों और आंगनबाड़ी का कलेक्टर ने किया निरीक्षण।
Harda, Harda | Aug 21, 2026 मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने टिमरनी विकासखंड के अबगांवखुर्द, सोनखेड़ी और गोंदागांवकला में शासकीय स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षण व्यवस्था, बच्चों की पढ़ाई और होमवर्क की जानकारी ली। अबगांवखुर्द के स्कूल में शिक्षण समय के दौरान शिक्षक चन्द्रगोपाल बांके और इंदिरा पालीवाल अनुपस्थित मिले।